मेघवाल समाज की 205 प्रतिभाओं का सम्मान
जवाईनदी किनारे स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में अखिल मेघवाल विकास संस्था राजस्थान शाखा सुमेरपुर के तत्वाधान में रविवार को संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल के मुख्य आतिथ्य, सोजत विधायक संजना आगरी जालोर विधायक अमृता मेघवाल की अध्यक्षता, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ के विशिष्ट आतिथ्य में छात्र-छात्रा प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें समाज की 205 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के प्रारंभ में संस्था के पदाधिकारियों समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, साफा पहना शॉल ओढ़़ा कर स्वागत किया।
इसके बाद संसदीय सचिव मेघवाल ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश घर-घर पहुंचाएं ताकि लड़कों की तरह लड़कियों का पालन-पोषण एवं उनकी उच्च शिक्षा के प्रति ओर अधिक जागृति सके। समारोह में विधायक आगरी संजना ने कहा कि गरीब की कोई जाति नहीं होती है। साथ ही उन्होंने समाज के नागरिकों को अपने परिवार से सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय भेजने का संकल्प भी दिलाया। समारोह में छत्तीसगढ़ के डीआईजी रतनलाल डांगी ने समाज के गरीब से गरीब बच्चे के लिए उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम की आजीवन व्यवस्था करने की घोषणा की एवं समाज की प्रतिभाओं को साधुवाद देते हुए उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उप मुख्य सचेतक राठौड़ जालोर की विधायक मेघवाल ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में बाली के पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक केवलराम, रेवदर एसडीएम रामचंद्र, सोजत के विकास अधिकारी दिलीप कुमार, विजयराम बावल, चतराराम नेतरा, बाली प्रधान कपूराराम, संस्था अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, सचिव हिम्मतराम, प्रकाश मेघवाल, तगाराम, दुर्गाराम सोनल, सकाराम, धनाराम, भूराराम, रमेश डांगी, मंछाराम, चंपालाल, प्रकाश बडगांव, नेनाराम, शांति देवी, गणेश सोनल, मांगीलाल, सोहनलाल समेत भारी संख्या में समाज के पुरूष,महिलाएं बच्चे उपस्थित थे। समारोह का संचालन रमेश सरेल बारवा ने किया। अंत में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों नागरिकों, छात्र-छात्राओं का आभार जताया।
शिवगंज. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।
शिवगंज. कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। फोटो| भास्कर