सहकारी कर्मचारी संघ के दलपतसिंह अध्यक्ष निर्वाचित
राजस्थानसहकारी कर्मचारी संघ शाखा सिरोही के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव में दलपतसिंह अध्यक्ष, हीरसिंह उपाध्यक्ष, बालकृष्ण कोषाध्यक्ष, सुरेंद्रसिंह सचिव, विक्रमसिंह संगठन मंत्री सर्व सम्मति से चुने गए। इसके अलावा चमनाराम, नेनाराम, महेश कुमार, मुकेश कुमार को विशेष सलाहकार एवं अतुल कुमार, शैतानसिंह, नरसीराम, गुलाबचंद, भगाराम, ललित कुमार को सदस्य बनाया गया।