शिवगंज| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में एनएसएस की दोनों इकाइयों
शिवगंज| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से रविवार को तृतीय शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य मोहनलाल सोनी ने किया।
शिविर में कक्षा बारहवीं के स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर सभी कक्षा-कक्षों में झाडृ लगाकर सफाई की एवं पेड़-पौधों को पानी दिया।
शिविर के प्रारंभ में प्रधानाचार्य सोनी ने स्वयंसेवकों को सेवा कार्यों के महत्व एवं पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के अंत में प्रभारी परमार ने शिविर के समापन की घोषणा की।
स्वयं सेवकों ने किया शिविर में श्रमदान