पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम कर्मचारी पर हमला करने के विरोध में 4 घंटे बंद रखी बिजली

डिस्कॉम कर्मचारी पर हमला करने के विरोध में 4 घंटे बंद रखी बिजली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामअंदोर के जीएसएस में कार्यरत वजाराम मीणा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपियों को दो दिन के बाद भी गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में रविवार को शिवगंज तहसील क्षेत्र के तहत सभी डिस्कॉम अधिकारियों कर्मचारियों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रख कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। दोपहर 3 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता होने पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करवाने का आश्वासन देने के बाद ही बिजली आपूर्ति को चालू कर धरना समाप्त किया। जोधपुर बिजली वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने पहुंचकर अंदोर गांव के 33 11 केवी जीएसएस पर कार्यरत वजाराम मीणा पर हुए हमले के विरोध में धरना दिया एवं प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग रखी। इस दौरान उपखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया था। धरने पर बैठे डिस्कॉम के अधिकारियों कर्मचारियों का कहना था कि मीणा के हमलावरों को गिरफ्तार करने के बाद ही बिजली को चालू किया जाएगा और धरना-प्रदर्शन भी जारी रहेगा। दोपहर करीब 3 बजे धरना स्थल से सभी अधिकारी-कर्मचारी जुलूस के रूप में रवाना होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद जोधपुर विद्युत निगम श्रमिक संघ सिरोही की ओर से तहसीलदार हेताराम चौहान को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया है कि मामले की रिपोर्ट पालड़ी एम पुलिस थाने में 12 फरवरी को दर्ज करवाई गई। इसके बाद 13 फरवरी को वजाराम मीणा अपनी ड्यूटी कर जीएसएस से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी गजेंद्रसिंह समेत अन्य ने गाडी से पीछा कर ग्राम बारेवड़ा सड़क पर मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

शेष|पेज14

ऐसाविरोध पहली बार

बिजलीआपूर्ति को बंद कर शिवगंज में विरोध प्रदर्शन धरना देने की यह पहली घटना है। करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति के बंद रहने से इलोक्ट्रोनिक मशीनरी से जुड़ा कारोबार भी ठप रहा। कंप्यूटर सेंटर, फोटो स्टेट, ई-मित्र, बैंकिंग कार्य, आटा चक्की समेत विभिन्न इलोक्ट्रोनिक उपकरण बंद रहने से आम नागरिकों को परेशानी हुई। दोपहर 3 बजे हड़ताल खत्म होने के साथ बिजली चालू हो जाने पर ही नागरिकों व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

शेष|पेज14



इधर,पालड़ी थाने के बाहर प्रदर्शन

इस घटना को लेकर पालड़ी एम पुलिस थाने के बाहर मीणा समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। शाम करीब 4 बजे डीएसपी सिरोही मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद मीणा समाज के लोगों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान जालोर से छगनलाल मीणा, हरियाली से कपूराराम मीणा, भूराराम मीणा, शंकरलाल मीणा सुमेरपुर, होलाराम मीणा, रमेश कुमार समेत अन्य समाज बंधु मौजूद थे।

समझाइश के बाद माने अधिकारी कर्मचारी

कर्मचारियोंका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक टुलडाउन रहेगा। यानी बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। कर्मचारी काफी देर तक विरोध जताते रहे। तहसीलदार चौहान ने उनसे समझाईश की एवं आश्वासन दिया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्ता कर दिया जाएगा। इसके बाद ही सभी अधिकारी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन धरना समाप्त किया और बिजली आपूर्ति चालू की गई।

शिवगंज. डिस्कॉम कार्यालय पर प्रदर्शन करते अधिकारी कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...