पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालंद्री पाडीव के बीच नदी पर बनेगी 12 किमी लंबी रपट, सुगम होगा आवागमन

कालंद्री-पाडीव के बीच नदी पर बनेगी 12 किमी लंबी रपट, सुगम होगा आवागमन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद ने मनरेगा के तहत स्वीकृत की रपटें और ग्रेवल सड़कें

भास्करन्यूज | सिरोही

लंबेइंतजार के बाद कालंद्री-पाडीव सड़क के बीच नदी पर अब रपट बनेगी। इसके साथ अन्य सड़कों पर भी रपटें और ग्रेवल सड़कें बनाने के लिए प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इससे गांवों में आवागमन सुगम होगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला परिषद ने कालंद्री-पाडीव सड़क के बीच नदी पर 12 किमी लंबी रपट, लखमावा बड़ा-कोरटा के बीच नदी पर 8 किमी, मनादर-बारलावास के बीच ग्रेवल सड़क सीडी वर्क, देवली-बडगांव के बीच 8 किमी रपट, केसरपुरा-शिवगंज 8 किमी रपट कार्य स्वीकृत किया है। यह सभी कामों के लिए लोगों की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिस पर जिलाप्रमुख पायल परसरामपुरिया ने इन कामों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया।

{72.50 लाखरुपए लखमावा बड़ा-कोरटा रपट निर्माण

{48.54लाखरुपए मनादर-बोरलावास ग्रेवल सड़क सीडी वर्क

{50.00लाखरुपए देवली-बडगांव रपट निर्माण

{16.67लाखरुपस केसरपुरा-खेजडिया रपट निर्माण

{92.15 लाखरुपए कालंद्री-पाडीव रपट निर्माण

खबरें और भी हैं...