पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्ति बालिका शिक्षा पर दिया जोर

नशा मुक्ति बालिका शिक्षा पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूतयुवा संगठन एवं विकास समिति की संयुक्त बैठक रविवार को छात्रावास भवन में जोरावरसिंह की मौजूदगी एवं नरपतसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने एवं नशा मुक्ति पर जोर दिया।

बैठक में जोरावरसिंह ने कहा कि समाज में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित है। इसके लिए संगठन को पहल करनी चाहिए एवं विशेषकर गांवों में कार्यकर्ताओं को जाकर जागरूकता लानी होगी। नरपतसिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने की आवश्यकता है, तभी जाकर समाज विकास के मार्ग पर चलने में पूरी तरह से समर्थ हो पाएगा। उन्होंने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रवृति मीठा जहर वाली है, इसे रोकना चाहिए। बैठक में पंचायत के चुनावों में सहभागीता निभाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष गोविंदसिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके पहले सभाभवन परिसर में सेमीनार हॉल का निर्माण करवाने, 4 जनवरी को छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रखने चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सवाईसिंह दलपतसिंह, मोतीसिंह, गणपतसिंह, फुलसिंह, लालसिंह, उम्मेदसिंह, भोपालसिंह, भीखसिंह समेत कई समाज बंधु मौजूद थे।