पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी परिषद् के पंकज बने तहसील प्रमुख

विद्यार्थी परिषद् के पंकज बने तहसील प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज . अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद् शाखा शिवगंज की बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में जिला सह संयोजक मुकेश माली, संगठन मंत्री भुपेंद्र जिला छात्रा प्रमुख कोमल परिहार की मौजूदगी में आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद् जिला छात्रा प्रमुख कोमल परिहार ने बताया कि बैठक में पंकज कुमावत को तहसील प्रमुख, अर्जुन मीणा, डिंपल परिहार को सह प्रमुख, संजय कुमावत को नगराध्यक्ष, नरेश कुमावत को उपाध्यक्ष, विक्रमसिंह राजपुरोहित को मंत्री, अनिता चौहान संगीता मीणा को नगर सह मंत्री, मितेश अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा महाविद्यालय कार्यकारिणी में दीपक अग्रवाल को अध्यक्ष, पायल परिहार वीणा राव को उपाध्यक्ष, काजल पुरोहित, मुकेश कुमावत को महासचिव, भाग्यश्री चौहान अश्वीन को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है।