- Hindi News
- ऋषि गौत्र ब्राह्मण बंधुओं ने किया वनभ्रमण
ऋषि गौत्र ब्राह्मण बंधुओं ने किया वनभ्रमण
शिवगंज. ब्रह्मवर्चस्वएवं संस्कृति संबर्धन महाअभियान के तहत शिवगंज-सुमेरपुर, जालोर, सिरोही पाली के ऋषि गौत्र ब्राह्मण समाज के लोगों का वनभ्रमण एवं चिंतन बैठक का आयोजन वास्तानेश्वर महादेव मंदिर में रखा गया। पंडित कृष्णकुमार दवे ने बताया कि बैठक में जोधपुर-उदयपुर संभाग के ऋषि गौत्र ब्राह्मण समाज के युवाओं को जोड़ने के साथ मारवाड़-मेवाड़ क्रिकेट कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विर्मश किया गया। संयोजक डॉ. रवि शर्मा ने सभी समाज बंधुओं से पूर्ण क्षमता एकजुटता से सहयोग करने का आह्वान किया है। बैठक में हिम्मत धनेरा, राज रावल, गणपत सिंह राजपुरोहित, डॉ. अंबाशकर, दर्शन दवे, शंकरलाल शर्मा, पीसी शर्मा, विजय जोशी, शिवकुमार शर्मा, सुभाष दवे, मुकेश शर्मा मितेश शर्मा समेत कई समाज बंधु मौजूद थे।