‘विकास के लिए बदलनी होगी अपनी सोच’
समारोह में 94 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मानित।
भास्करन्यूज | शिवगंज
शहरके आखरिया चौक स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर की बगीची में रविवार को प्रजापति (कुंभकार) सेवा समिति शिवगंज की ओर से तहसील स्तरीय चतुर्थ स्नेहमिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन संत विरम भारती महाराज के सानिध्य एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल पाली के उप निदेशक लालाराम प्रजापत आबकारी विभाग सिरोही के डिपो प्रबंधक प्रभुराम प्रजापत के आतिथ्य में हुआ। समारोह में 94 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। समारोह में डिपो प्रबंधक प्रभुराम प्रजापत ने कहा कि आज के युग में आधुनिक तकनीकी का चलन है,जबकि समाज के कई व्यक्ति आज अपने पुस्तैनी धंधे पर ही निर्भर हैं। विकास के लिए अब सोच में बदलाव आने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया तो विकास की सीढ़ी पर चढ़ना संभव नहीं होगा। उप निदेशक लालाराम प्रजापत ने कहा कि प्रजापत समाज आज भी आर्थिक, सामाजिक और राजनीति क्षेत्र में पिछला हुआ है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज बंधुओं से आह्वान किया कि वे संपूर्ण समाज के साथ अपने परिवार को शिक्षित करने की मुहिम चलाए और छात्रों की भांति ही छात्राओं को भी उच्च शिक्षा दिलाए ताकि समाज का सर्वाधिक विकास हो सके। समारोह में अतिथियों ने 85 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं 9 विद्यार्थियों को चांदी के मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती सरिया देवी की तस्वीर के समक्ष दीप जला कर किया। तत्पश्चात समिति के संरक्षक कपूराराम नगरिया, अध्यक्ष माणक प्रजापत, सचिव नारायणलाल, कोषाध्यक्ष जोगाराम, वेनाराम, केसाराम, खीमाराम, मूलाराम, धनराज, लखमाराम, लक्ष्मणराम, मंछाराम, कपूराराम कैलाशनगर, वीसाराम, कानाराम, रमेश कुमार ने सभी अतिथियों का साफा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। समारोह में आकाशवाणी कलाकार प्रेमाराम प्रजापत ने वीरा मने ओरू आवे...गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में 31 परगना के अध्यक्ष मोडाराम कुंडलवाल, सामूहिक विवाह कमेटी के अध्यक्ष रघुनाथराम, जिला उपाध्यक्ष लखमाराम, सिरोही नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, किशनलाल प्रजापति, चंपालाल फुलेरा, नगर पालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी, पार्षद रेखा बारोठ, लक्ष्मण परिहार, बरखा आर्या, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी, सुमेरपुर के धरमाराम, बाली के थानाराम, कैलाश प्रजापत, फुलाराम और भंवरलाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन मांगीलाल प्रजापत ने किया।
शिवगंज. प्रतिभावान सम्मान समारोह में सम्मानित करते अतिथि।
शिवगंज. कुंभकार समाज के स्नेहमिलन प्रतिभावान सम्मान समारोह में मौजूद समाजबंधु।