बैठक में लिया चुनाव करवाने का निर्णय
शिवगंज| राजस्थानपेंशनर्स समाज उप शाखा शिवगंज की बैठक रविवार को पेंशनर भवन में तुलसीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उप शाखाध्यक्ष पद के लिए 15 मार्च को चुनाव करवाने, आगामी बैठक में सदस्यता फार्म के साथ पीपीओ की प्रति लाने समेत अन्य निर्णय लिए गए। बैठक के अंत में सेवानिवृत रीडर महेंद्र कुमार बोराणा का निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।