पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह का आयोजन

सम्मान समारोह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. शहरके एक होटल में स्वयंसेवी संस्थान की तरफ से जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज पठान के अनुसार जिले के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि ताराराम माली ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान शहर को हराभरा एवं समस्या रहित करने का आश्वासन दिया। उपसभापति धनपतसिंह राठौड़, शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष कंचन राजेंद्र सोलंकी सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई एवं नगर परिषद की मॉनिटरिंग कमेटी के लिए नियुक्ति का प्रस्ताव लिया गया।

जोकि जनहित कार्यों की पैरवी करेगी तथा गलत कार्यों पर विशेष ध्यान रखेगी।