पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवासी ने किया सामुदायिक सभाभवन का लोकार्पण

देवासी ने किया सामुदायिक सभाभवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालनएवं देवस्थान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत रोवाड़ा के छोटा लखमावा गांव में सांसद स्थानीय विकास योजना से निर्मित सामुदायिक सभाभवन ग्राम केराल में विधायक कोष से निर्मित स्कूल के कक्षा-कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया।

समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच वागाराम मीणा उप सरपंच मफी कंवर ने की। लोकार्पण समारोह में सरपंच वार्ड पंचों ने राज्य मंत्री देवासी अन्य सभी अतिथियों का साफा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद देवासी ने कहा कि गांवों में विकास कराने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया की सराहना करते हुए कहा कि जब से देश राज्य में भाजपा सत्ता में आई है, तभी से विकास को बढ़ावा मिलने के साथ महंगाई में गिरावट आई है। पेट्रोल डीजल के दाम भी कम हुए है। समारोह में वार्ड पंच जेठाराम माली, पकाराम, महेंद्र कुमार माली, धनाराम, पकाराम, बाबूलाल, तीजा बाई, एवन कुंवर, अंतर कुंवर, शांति बाई, ग्राम सेवक प्रकाश परिहार, श्यामसिंह, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष पुखराज कुमावत, सूरजपालसिंह प्रताप परमार मौजूद थे। समारोह का संचालन एडवोकेट रमणीक त्रिवेदी ने किया।