भाजपा नगर मंडल की बैठक आज
शिवगंज. भाजपानगर मंडल शिवगंज की बैठक बुधवार शाम साढ़े चार बजे डाक बंगले में मंडल अध्यक्ष शंकरलाल परिहार की अध्यक्षता एवं राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व प्रधान दिलीपसिंह मांडानी के आतिथ्य में आयोजित होगी। नगर मंडल के महामंत्री माणक प्रजापत ने बताया कि बैठक में नगर पालिका के चुनाव में निर्वाचित हुए सभी पार्षदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा तथा नगर की समस्याओं पर विचार विर्मश होगा।