पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमुखीकरण कार्यशाला में दी जानकारी

आमुखीकरण कार्यशाला में दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | सर्वशिक्षा अभियान के तहत पंचायत समिति के सभाभवन में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक गतिशीलता आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन अधिकार, सुझाव कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल ने आरटीई की धारा के अनुसार विद्यालय में एसएमसी का गठन करने, प्रबंधन समिति के सदस्य, पदाधिकारियों को सक्रिय होकर सहयोग करने, विद्यालय के प्रति विकासात्मक कार्य करने के सुझाव दिए एवं विद्यालय में विभिन्न गतिशीलता के आयोजन प्रबंधन समिति के गठन अधिकार कर्तव्यों की जानकारी दी। संदर्भ व्यक्ति कालूराम गर्ग हरिराम कलावंत ने एसएमसी में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों की एसएमसी के पदाधिकारियों सदस्यों ने भाग लिया।