- Hindi News
- बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
शिवगंज. राजस्थानपेंशनर समाज तहसील शाखा शिवगंज की बैठक बुधवार को पेंशनर भवन में अध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं एवं वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर विचार विर्मश किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष राठौड़ ने पेंशनरों को चिकित्सा के नए नियमों एवं संगठन के सचिव कोषाध्यक्ष को बदलने के अधिकारों की जानकारी दी। बैठक में खुशाल चंद चौधरी, हीराचंद शर्मा, कन्हैयालाल, धनराज गेहलोत, गंगाराम गर्ग, रघुनाथराम, चुन्नीलाल नरसाराम मौजूद थे।