पंचायत में मनाया बालिका जन्मोत्सव
शिवगंज. ग्रामपंचायत एरनपुरा में मंगलवार को मिशन महिला शक्तिकरण के तहत 7 वां बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। ग्राम सेवक जब्बरसिंह ने बताया कि राजीव गांधी भवन में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 27 बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी बालिकाओं का तिलक लगा एवं ढ़ोल बजा कर स्वागत किया गया एवं मिठाई वितरण कर उनका मुंह मिठा करवाया। कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच गजेंद्रसिंह, ग्राम समन्वयक मरूधर राणावत समेत कई लोग मौजूद थे।