पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमजन से जुड़े तीन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

आमजन से जुड़े तीन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ परिषद में कर्मचारियों की कमी पर चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय

{ पुराने पार्षदों को दी जाएगी विदाई

भास्करन्यूज | सिरोही

नवगठितनगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक बुधवार शाम साढ़े चार बजे होगी। पहली बैठक में बिजली, सफाई और कर्मचारियों की तीन बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। बैठक की शुरुआत में पूर्व पार्षदों को विदाई और नवीन पार्षदों का स्वागत किया जाएगा।

नवगठित बोर्ड को लेकर शहरवासियों को काफी उम्मीदें है। खासतौर पर बिजली, सफाई और कर्मचारियों की कमी का असर सीधा शहरवासियों पर पड़ता है। लोगों को उम्मीद है कि पहली बोर्ड बैठक में इन तीनों मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। शहरवासी बिगड़ी सफाई व्यवस्था, अक्सर बंद रहने वाली रोडलाइट्स कर्मचारियों की कमी से समय पर काम नहीं होने से पीडि़त है। बार-बार शिकायतों के बावजूद शहरवासी इन समस्याओं से नहीं उभर पा रहे हैं। पूर्व में नगरपरिषद के पास सरकारी कर्मचारियों की कमी का बहाना था। शेष|पेज15



,लेकिन अब कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद भी सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। शहर में तो कचरा स्टैंड उचित स्थान पर निर्धारित किए है और ही नियमित कचरा उठाया जा रहा। नतीजतन शहर के मुख्य मार्गों चौराहों पर कचरे के ढेर पड़े रहते हैं। रोडलाइट्स के हालात भी इतने बिगड़े हुए है कि पैलेस रोड जैसे शहर के मुख्य मार्गों चौराहों पर भी रोडलाइट्स बंद है। विकास के नाम पर तो चौराहों का सौंदर्यीकरण हुआ और ही पार्कों की स्थिति में सुधरी।

...और यह भी हो तो बढ़ेगी पारदर्शिता

परेशानी क्या

फायरऑफिसर से लेकर फायरमैन तक के पद खाली होने से आग लगने की घटनाओं पर सफाई कर्मचारियों से काम कराने में परेशानी के साथ दुर्घटना का भी डर रहता है। तकनीकी अफसरों की कमी से विकास कार्यों में दिक्कत होती है। पर्याप्त संख्या में बागवान नहीं होने से पार्कों की स्थिति बदहाल है।

यहहै समाधान

नगरपरिषद में विभिन्न पद रिक्त पड़े हैं। नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 334 335 के तहत कोई भी नगर निकाय अपने यहां रिक्त पदों को भरने या यहां तक कि नए पद का सृजन करने का अधिकार रखता है। इसके लिए बोर्ड को सिर्फ एक प्रस्ताव पारित करना होगा। राज्य सरकार से इसके लिए सुझाव मांगे जा सकते हैं और फिर परिषद अपने यहां सीधी भर्