पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत कब्रिस्तान में की सफाई

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कब्रिस्तान में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स ने किया स्कूल परिसर में श्रमदान

अभियान के तहत शिवगंज में व्यापारियों ने किया श्रमदान

मंडार| कस्बेके मुख्य बस स्टैंड पर सालों पुराने कब्रिस्तान में जमा पड़े कचरे गंदगी को साफ करने का मुस्लिम समाज ने बीड़ा उठाया है। कब्रिस्तान में जमा कचरे से आम लोगों को उसके पास से गुजरने में भी परेशानी हो रही थी। इस पर समाज के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करने का निर्णय लिया। अभियान के तहत मंडार मुस्लिम समाज के पूर्व सदर हाजी कासम खां भाटी, सिकंदर खां भाटी, अयूब खां भाटी, तार मोहम्मद, शकूर, शब्बीर, नसीर खां, रमजान खां फिरोज समेत मुस्लिम समाज के लोगों ने बस स्टैंड पर स्थित पुराने कब्रिस्तान में जमा पड़े कचरे को हटाने के लिए पिछले एक माह से अभियान शुरू किया था, जो अब पूरी तरह से स्वच्छ नजर रहा है। स्वच्छता के बाद अब कब्रिस्तान में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्व सदर हाजी कासम खां ने बताया कि जब पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है, तो अपने अंतिम घर को भी क्यों पूरी तरह से स्वच्छ रखा जाए। उन्‍होंने बताया कि पिछले एक माह से यह अभियान जारी है ओर आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। सिकंदर खां भाटी ने बताया कि कब्रिस्तान के बाहर भी गंदगी के ढ़ेर लगे हैं, जिसको हटाने के लिए ग्राम पंचायत को अवगत करवाया गया है।

मंडार. कब्रिस्तानमें सफाई कार्य करते मुस्लिम समाज के लोग।