पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पालिका ने आबादी भूमि पर किया अवैध निर्माण गिराया

नगर पालिका ने आबादी भूमि पर किया अवैध निर्माण गिराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका प्रशासन ने भारत संचार निगम कार्यालय के सामने निजी बस स्टैंड के पास बेशकीमती भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया है। पालिका के सफाई निरीक्षक नील कमलसिंह राणावत सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे एवं जेसीबी मशीन से आबादी भूमि पर सीमेंट की ईंटों से किए अवैध निर्माण कार्य को तुड़वा दिया।

करीब तीन साल पहले भी इस भूमि पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर दिया था, जिसे पालिका के तत्कालीन बोर्ड ने जेसीबी मशीन से तुड़वा कर वहां पालिका की संपति का बोर्ड लगाया था। लेकिन उस भूमि पर तारबंदी या फिर चारदीवारी का निर्माण नहीं कराने से भू-माफियाओं ने फिर से रातोंरात कमरे का निर्माण कर वहां दरवाजा भी लगा दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उसे तुड़वा दिया है। जानकारी के अनुसार भारत संचार निगम कार्यालय के सामने पालिका की खाली पड़ी बेशकीमती भूमि पर रविवार की रात सोमवार को एक व्यक्ति ने सीमेंट की ईंटों से कमरे का निर्माण करवा अतिक्रमण कर दिया था। इतना ही नहीं, कमरे का निर्माण करने के साथ ही वहां लोहे का दरवाजा लगा दिया था। सोमवार की देर शाम को नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी अधिशासी अधिकारी को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने सफाई निरीक्षक राणावत को भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इस पर राणावत ने सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से पक्के निर्माण कार्य को तुड़वा कर अतिक्रमी को बेदखल कर दिया है।

नहीं होने देंगे अतिक्रमण

^भारतसंचार निगम कार्यालय के सामने स्थित पालिका की भूमि पर बोर्ड लगा हुआ था, किसी असामाजिक तत्वों ने उसे उखाड़ दिया था। उसी भूमि पर सोमवार शाम को अतिक्रमण करने की सूचना मिलते ही सफाई निरीक्षक नील कमलसिंह को उसे हटवाने के निर्देश दे दिए थे। मंगलवार को जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को तोड़ कर अतिक्रमण हटवा दिया है। नगर पालिका परिक्षेत्र में किसी भी भूमि पर अतिक्रमण होने नहीं दिया जाएगा। -अनोपसिंहराठौड़, ईओ,नगर पालिका

फिर भी ये उठ रहे सवाल

निजीबस स्टैंड के पास एवं संचार निगम कार्यालय के सामने स्थित इस बेशकीमती भूमि पर यह दूसरी बार अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया। इसके पहले तोड़ कर अतिक्रमण के समय नगर पालिका ने उस भूमि पर सिर्फ पालिका संपति का एक बोर्ड लगाया था। जिस