- Hindi News
- शिवगंज में आबादी बस्ती में टॉवर लगाने का विरोध
शिवगंज में आबादी बस्ती में टॉवर लगाने का विरोध
शिवगंज| शहरके हरिओम नगर कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में गुरूवार को नागरिकों ने नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कॉलोनी के आबादी बस्ती में लगवाए जा रहे मोबाइल टॉवर के कार्य को रोकने की मांग की। पालिका अधिकारियों की ओर से कार्य को रूकवाने का आश्वासन देने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। जानकारी के अनुसार हरिओम नगर कॉलोनी में एक कंपनी की ओर से मोबाइल टॉवर लगवाने का कार्य चल रहा है। जिसे रोकने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देने पर गुरूवार सवेरे करीब 11 बजे कॉलोनी के कई नागरिक एकत्रित होकर टाउनहॉल में चल रहे भामाशाह शिविर स्थल पहुंच गए। शेष|पेज 13
जहांउन्होंने टॉवर के विरोध में नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर शिविर में मौजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनोपसिंह राठौड़, नायब तहसीलदार माधाराम मीणा अन्य अधिकारी भी टाउनहॉल आए तो प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोबाइल टॉवर आबादी क्षेत्र में लगाने से इसके रेडिएशन से मानव जीवन को खतरा होने की संभावना है। इसके चल रहे कार्य को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। इस पर पालिका के ईओ ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि टॉवर लगवाने के लिए नगर पालिका से एनओसी नहीं दी गई है, अगर टॉवर का कार्य चल रहा है तो उसे आज ही रोक दिया जाएगा। ईओ ने मौके पर सफाई निरीक्षक नील कमलसिंह को कार्य रूकवाने एवं निर्माण सामग्री को जब्त करने के निर्देश प्रदान किए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। नगर पालिका के सहायक अभियंता महेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि टॉवर के कार्य को रूकवा दिया है। इसका कार्य बिना अनुमति से किया जा रहा था। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हिम्मतमल कुमावत, पार्षद कपूराराम मीणा, पूरण माली, बाबूलाल परमार, निलेश रावल, वालाराम कुमावत, कमला देवी, मंजू कुमारी, कांता देवी और पूर्णिमा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।