घांची समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
क्षत्रीयघांची समाज शिक्षा समिति शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से रविवार को कांबेवर महादेव मंदिर परिसर में चौथा प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन का आयोजन विधायक मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य किया गया। इसमें समिति की ओर से समाज के 247 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पारितोषिक एवं 5 विद्यार्थिंयों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने साधु संतों सभी अतिथियों, सहयोगियों का शॉल, साफा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा समिति की ओर से 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले पांच विद्यार्थियों को लैपटॉप इससे कम अंक वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर नवाजा गया। इस मौके संत सोमनाथ महाराज, प्रकाशनाथ महाराज और भूतनाथ महाराज का सानिध्य रहा। कार्यक्रम में सोमा भाई मोदी, घांची समाज पुष्कर महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भाटी, मजिस्ट्रेट नीतू आर्य, व्याख्याता डॉ. ललिता परिहार, पुलिस निरीक्षक अजमेर टोलाराम राठौड़, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल परमार, नेमाराम परिहार, सहायक अभियंता रामेश्वरलाल बोराणा, शंकरलाल राठौड़ और नेमीचंद देवड़ा आदि मौजूद रहे।
भ्रूणहत्या रोके, बेटियों को बचाएं
कार्यक्रममें संबोधन देते हुए सोमा भाई मोदी ने बेटी बचाओ अभियान पर जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास और उन्नति के लिए भ्रूण हत्या को रोकना जरूरी है। अगर इसे नहीं रोका गया, तो आने वाले दिनों में बेटियों की घटती संख्या से सामाजिक व्यवस्था में विकट समस्या उत्पन हो जाएगी। मुख्य अतिथि विधायक मदन राठौड़ ने समाज को संगठित रहने बालिकाओं को बालकों की भांति ही उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
इन्हें मिला लैपटॉप
कक्षादसवीं बारहवीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक पाने वाले वाले समाज के छात्र-छात्राओं में छावणी निवासी खुशबु पुत्री बाबूलाल परमार, ग्राम मोरडू की पिंकी कुमारी पुत्र वनाराम राठौड़, खीवांदी की मीना पुत्री मुपाराम बोराणा, बांकली के प्रवीण कुमार पुत्र मगाराम बोराणा बाली के योगेश पुत्र फूलचंद परमार को शिक्षा समिति की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनका सहयोग
कार्यक्रममें समिति के अध्यक्ष चौथाराम परमार, उपाध्यक्ष जयंतीलाल, देवाराम, प्रचारक राकेश परिहार, मांगीलाल परमार, पूसाराम र