नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू
शिवगंज| शहरमें नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई। नेहरूनगर में बडग़ांव मार्ग स्थित अंबे माता मंदिर, गोकुलवाड़ी, कुटूंब कॉलोनी, हीरागरवाड़ी, तहसील रोड, छावणी, इंद्रा कॉलोनी, संतोषीनगर मोहल्ला, गणेशनगर आदि स्थानों में गरबा डांडिया खेलने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर बिजली की रोशनी माला मंडप लगाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। समीप के गांव कानपुरा, केसरपुरा बडग़ांव में भी गरबा स्थलों पर डांडिया खेलने की तैयारियां जोरों पर चल रही हंै। गरबा डांडिया कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गरबा मंडलों के आयोजकों लोगों में भी काफी उत्साह नजर आया।