बिजली पोल लगाने की मांग
शिवगंज| शहरकी रोहिड़ा वास मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनोपसिंह को ज्ञापन देकर में बिजली का पोल लगाने की मांग की। पूर्व पार्षद दिनेश छीपा ने बताया कि रोहिड़ा वास में आदेश्वर महादेव मंदिर से आनंदनगर के बीच बिजली का पोल नहीं होने से रात के समय हमेशा अंधेरा रहता है,जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है।