- Hindi News
- फोरलेन पर गड्ढे, दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रोलर
फोरलेन पर गड्ढे, दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रोलर
पोसालिया| समीपवर्तीगांव वेरारामपुरा के पास फोरलेन पर सोमवार देर रात को एक ट्रोलर ने सामने गड्डा देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रोलर उससे टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रोलर चालक अरबाद पुत्र अब्दुल रसीद निवासी ब्यावर बताया कि वह गुजरात से ब्यावर जा रहा था, तभी वेरामरापुरा के पास फोरलेन पर बड़ा गड्डा होने से आगे चल रहे ट्रोलर ने अचानक ब्रेक कर दिया, जिसे उसके ट्रोलर के ब्रेक लगने से जान बचाने चक्कर में ट्रोलर को सड़क किनारे उतारा चाहा। शेष|पेज13
नीचेनाला था, गनीमत रही कि ट्रोलर नाले के पिलर से अटक गया, अन्यथा वाहन 10 फीट गहरे नाले में गिर जाता। इधर, मंगलवार सवेरे पोसालिया से शिवगंज की तरफ जा रही जीप ने सड़क किनारे पलटे ट्रोलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।