पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ित ने लगाया आरोप, पंचों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित ने लगाया आरोप, पंचों के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| समाजसे बहिष्कृत कर देने पर पीडि़त की ओर से इस्तगासे के आधार पर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार छोटा लखमावा निवासी हेमाराम कुमावत ने रिपोर्ट में बताया कि मारू कुम्हार समाज के बारह गांव पंचायत के पंच तिकमाराम पुत्र केसाराम, मगाराम पुत्र नारायणलाल, वरदाराम पुत्र लादाराम, मोडाराम पुत्र भगाराम निवासी छोटा लखमावा, जीवाराम पुत्र रगाराम, पीराराम पुत्र टेकाराम निवासी केराल, चौपाराम पुत्र दोलाराम, थानाराम पुत्र रूपाराम, समाराम पुत्र तिकमाराम, शंकरलाल पुत्र गोमाराम निवासी भारूंदा और अमृतलाल पुत्र लसाराम ने उसे समाज से बहिस्कृत कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।