- Hindi News
- खेलकूद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाया उत्साह
खेलकूद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाया उत्साह
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडगांव में खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
भास्करन्यूज | शिवगंज
निकटवर्तीबडगांव में 5वीं जिला स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के मंडार, वरली, गिरवर, जावाल बडगांव स्कूल की बालिकाएं भाग ले रही है। इस मौके विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण परसरामपुरिया ने जिले की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रोशनी की व्यवस्था के लिए इनवेटर देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि चौधरी ने जिले में बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके बडगांव सरपंच भूबाराम मीणा, भाजपा जिला मंत्री दिनेश बिंदल, जिला शिक्षा अधिकारी सैय्यद अली, सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कांतिलाल खत्री, बीईईओ महेंद्र नानीवाल, पूनमचंद सोलंकी, गणेशराम भाटी, हम्मीरसिंह, प्रतापसिंह आदि उपस्थित थे। संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच जावाल गिरवर के बीच खेला गया। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया,जिसमें बालिकाओं ने गीत, नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
शिवगंज. केजीवीवी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।