पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 26 27 को

जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 26 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन सिरोही में 26 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। संघ के उपशाखाध्यक्ष छगन भाटी ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, अध्यक्षता पोमजी महाराज खंदरा, विशिष्ट आतिथ्य प्रकाश प्रजापति उपसभापति नगर परिषद सिरोही, जितेंद्र ऐरन अध्यक्ष उपभोक्ता भंडार सिरोही, इंद्रा रावल महिपाल सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। अधिवेशन के प्रमुख शैक्षिक बिंदू राज्य सरकार ने एकीकरण से बंद हुई स्कूलों को पुन: खुलवाने, शिक्षकों के तबादले तबादला नीति बनाकर किए जाने, शिक्षकों के सभी संवर्गों की नियमित एवं रिव्यू डीपीसी पर से रोक हटाने, एकीकरण से बंद हुई प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूलों को पुन: शुरू करवाने, प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता एवं विस्तार, शिक्षामंत्री, पंचायतीयराज मंत्री एसीएस को पदों से हटाने, सीसीई कार्यक्रम से शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट लेपटॉप देने की योजना पुन: शुरू कराने समेत विभिन्न बिंदुओं पर मंथन कर प्रस्ताव बनाकर सरकार को प्रेषित किया जाएगा।