गड्ढे में गिरने से सांड की मौत
शिवगंज| शहरके वरकलीवास मोहल्ले में बिजली पोल लगाने के लिए खोदे गए एक गड्ढे में गिरने से एक सांड की मौत हो गई। यह गड्डा सात दिन से खुदा हुआ था। शनिवार को यहां दो सांड आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पालिका से सफाई कर्मचारी नीलकमल राणावत मौके पर पहुंचे और सांड को बाहर निकाला।