बाण माता का वार्षिक उत्सव मनाया
कैलाशनगर| समीपवर्तीराज राजेश्वरी बाण माता मंदिर का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मनुष्य में आत्मिक शुद्धि के लिए ईश्वर का स्मरण करने की प्रवृति बढ़ती है। उन्होंने बताया कि मानव समाज में देवी देवताओं की पूजा अर्चना से केवल धार्मिक आस्था का जागरण होता है, बल्कि परोपकार के भाव भी जागरूक होते हैं। इस मौके कैलाशनगर, रामपुरा, सवली के गहलोत समाज परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष चतराराम माली, पूर्व पंचायत सिमिति सदस्य मनाराम माली, भेराराम माली, जसाराम माली, शिवलाल माली सवली, वागाराम की ओर से स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, कांग्रेस जिला महामंत्री छगनलाल गहलोत, माली समाज के चौदह परगना के अध्यक्ष प्रताप राम माली, मातर माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खेताराम माली, पुलिस एसआई भवंर लाल माली, समाज सेवी हड़मत सिंह देवड़ा का भी स्वागत किया गया।