शिवगंज में रैली निकालकर दिया स्वदेशी वस्तुओं का संदेश
शिवगंज| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज की छात्राओं ने शनिवार को शहर में रैली निकाल कर विदेशी सामान के प्रति सजग किया। रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय के बाहर विद्यालय की प्रधानाचार्य संतोष ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली के आयोजन में अध्यापिका गुलाब मीणा अन्य शिक्षकों का भी सहयोग रहा। वहीं माघव विद्या मंदिर में शनिवार सुबह 9 बजे मेहंदी, केश सज्जा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संस्था प्रधान माघव दत्त दवे ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह 11 बजे तक चला। जिसमें अरविंद कुमार, कविता, पायल परिहार, भाविका कुमारी, डिंपल आदि का सहयोग रहा। राजकीय महाविद्यालय में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। जिसमें मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के लिए ज्ञान, सद्बुद्धि एवं सफलता के लिए कामना की गई।
प्राचार्य विजयसिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सरल अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।
शिवगंज. शहर में निकाली गई रैली में शामिल छात्राएं।