पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेघवाल समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आज

मेघवाल समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेघवाल समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आज

शिवगंज|अखिलमेघवाल विकास संस्था राजस्थान सिरोही, पाली, जालोर की ओर से 14 फरवरी को जवाई नदी के किनारे स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल होंगे एवं अध्यक्षता पाली के सांसद पीपी चौधरी करेंगे। जबकि सोजत विधायक संजना मेघवाल, भोपालगढ़ विधायक कमसा मेघवाल, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केवलराम, पाली जिला परिषद सदस्य विजयराज बावल, बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। समारोह को लेकर शाम को मंदिर परिसर में संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई,जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर संस्था के मोहनलाल माधव, अचलाराम दहिया, हिम्मतराम माधव, प्रकाश मेघवाल, दुर्गाराम सोनल, ब्रजेश मेघवाल, तगाराम राठौड़, दिनेश मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...