पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवगंज के बिजनेसमैन का पूणे में हुआ सम्मान

शिवगंज के बिजनेसमैन का पूणे में हुआ सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | जीतोपूणे चैप्टर कल्चरल कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिवगंज के व्यापारी सुधीर गेमावत का मोमेंटो तिलक से सम्मान किया गया। कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि अण्णाभाऊ साठे ऑडिटोरियम में जीतो पूणे चैप्टर कल्चरल कमेटी की ओर से भामाशाह नाटक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि भारत के इतिहास में भामाशाह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भामाशाह ने मेवाड़ा की स्वतंत्रता के लिए अपनी सर्वसंपत्ती महाराणा प्रताप के चरणों में रख दी थी। भामाशाह सिर्फ दानवीर ही नहीं बल्कि एकवीर योद्धा भी थे और चतुर प्रधान भी थे। भामाशाह ने युद्ध में सेनापति की भूमिका निभाई थी। इस दौरान गेमावत के सम्मान के पूर्व उनके किए गए सराहनीय कार्यों के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया।

सिरोही. शिवगंज निवासी भामाशाह का पुणे में स्वागत किया गया।