- Hindi News
- रोवाड़ा की क्षतिग्रस्त सड़क, राहगीर परेशान
रोवाड़ा की क्षतिग्रस्त सड़क, राहगीर परेशान
क्षेत्रके रोवाड़ा-गोला गांव के बीच सड़क पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। सड़क पर बने हुए गड्ढों डामर उखड़ने के साथ कंकरीट निकल गई है। रोवाड़ा गांव के चंदनसिंह ने बताया कि सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर हो गई है,उस पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है, जिसकी मरम्मत भी नहीं करवाई जा रही है। रोवाड़ा गोला के लोगों ने कई बार इस बारे में संबंधित विभाग को ज्ञापन भी दिए,लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों से हमेशा ही हादसा होने की संभावना रहती है।
यहां भी है खस्ता हाल
गांवकानपुरा-सलोदरिया के बीच सड़क की हालत भी खस्ता है। पिछले दो-तीन महिनों से तो इस सड़क की स्थिति ओर भी दयनीय हो गई है। इसके बावजूद भी इनकी मरम्मत करवाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे है। विडंबना है कि यह सड़क पिछले करीब चार वर्ष से उखड़ी हुई है और जगह-जगह गहरे गड्ढ़ों होने से आगमन में नागरिकों को परेशानी हो रही है।
जवाईपुलिए पर भी गड्ढे
शहरकी यातायात सुविधा के लिए जवाई नदी पर बने हुए पुलिए की दयनीय स्थिति बनी हुई है। पुलिए पर बड़े गड्ढे बने जाने के साथ नदी के दोनों किनारों पर रपट की मोड़ पर यातायात सुविधा के कोई संकेत बोर्ड भी लगे हुए नहीं है,जिससे शिवगंज की ओर आने वाले वाहन चालकों राहगीरों को हमेशा ही हादसा होने का भय रहता है।
शिवगंज. क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।