शीघ्र होगा शहर के कचरे का निस्तारण
अरबनमैनेजमेंट कॉन्सुलेट के अध्यक्ष पीयू असरानी अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को शिवगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों की सड़कों के किनारे पर पड़े हुए कचरे, पॉलीथीन सड़कों पर नगर पालिका की ओर से रखे हुए कचरा पात्रों का अवलोकन किया। असरानी के साथ नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नील कमलसिंह राणावत, कनिष्ठ अभियंता छगनलाल अन्य अधिकारी भी थे। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राणावत ने बताया कि अरबन मैनेजमेंट कॉन्सुलेट के अध्यक्ष असरानी ने तहसील सड़क, महावीर कॉलोनी, बडग़ांव सड़क, जवाई नदी के किनारे समेत विभिन्न स्थानों का दौरा कर वहां पड़े हुए कचरे पॉलीथीन का अवलोकन किया। राणावत ने बताया कि अरबन मैनेजमेंट कॉन्सुलेट का यह दल सभी नगर पालिकाओं का दौरा कर कचरे पॉलीथीन का निस्तारण करवाने के बारे में रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को देंगे ताकि इसकी सफाई होने के साथ इससे आय अर्जित हो सके। कचरे पॉलीथीन का अवलोकन करने के बाद दल के अधिकारियों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर इस बारे में आवश्यक चर्चा की एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
शिवगंज. जयपुर की टीम ने शहर में फैले कचरे का अवलोकन किया।