पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि नाशक गोलियां वितरित

कृमि नाशक गोलियां वितरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों को कृमिनाशक गोली देकर अभियान की शुरुआत

एडीएम ने बच्चों को कृमि नाशक गोली देकर 5 दिवसीय अभियान की शुरूआत की

भास्करन्यूज | सिरोही

अतिरिक्तकले€टर प्रहलाद सहाय नागा ने मंगलवार को बाल मंदिर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर आयोजित समारोह में बच्चों को कृमि नाशक गोली देकर 5 दिवसीय कृमि नियंत्रण अभियान की शुरूआत की।

उन्होंने कहा कि गोली को लेने से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होगा और पाचन शक्ति भी पुष्ठ होगी। कृमि संक्रमण से बचेंगे और सेहत सुधरेगी। उन्होंने पेट में पनपने वाले कीड़े और उससे होने वाली स्वास्थ्य हानि के बारे में जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील कुमार परमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर 5 दिवसीय अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसमें 13 फरवरी को सभी स्कूलों में 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चों को आवश्यकतानुसार कृमिनाशक गोली दी जायेगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 13 फरवरी तक प्रतिदिन बच्चों को कृमिनाशक गोली देने की व्यवस्था रहेगी। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अली, सर्वशिक्षा अभियान के प्रभारी के.एल. खत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता थरेजा, डॉ. दिनेश शर्मा, Žलॉक शिक्षाधिकारी आनन्द लाल आर्य सहित बच्चे मौजूद थे।

सिरोही. बाल मंदिर स्कूल में छात्राओं को कृमिनाशक गोलियां बांटकर अभियान की शुरूआत की गई।