शिवगंज. भोमियाराजपूत युवा संगठन विकास समिति की संयुक्त बैठक रविवार सुबह 10 बजे छात्रावास में होगी। युवा संगठन के अध्यक्ष नरपतसिंह ने बताया कि बैठक में समाज के विकास, बालिका शिक्षा पंचायतीराज चुनाव में समाज की भागीदारी तय करने समेत कई बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।