- Hindi News
- सरकारी दफ्तरों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 29 कर्मचारी
सरकारी दफ्तरों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 29 कर्मचारी
शिवगंज | एसडीएमशक्तिसिंह भाटी नायब तहसीलदार माधाराम मीणा ने सरकारी कार्यालयों, स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 29 कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। यही नहीं, इसमें तीन कर्मचारी तो पिछले दो-तीन दिनों से ही अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी ने बताया कि निरीक्षण दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल शिवगंज में आयुर्वेद चिकित्सक अशोक कुमार गुप्ता, महानरेगा पंचायत समिति में एमआईएस मैनेजर मुकेश राठौड़
शेष|पेज17
,तकनीकी सहायक डूंगरसिंह राव, विजेंद्र मीणा, लेखा सहायक राजेंद्रसिंह राव, लीना, कंप्यूटर ऑपरेटर मधुसुदन चौहान, पंचायत समिति कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक महेंद्र कुमार, विक्रमसिंह, आईटी केंद्र पंचायत समिति में सूचना सहायक महेंद्र वर्मा, शेष|पेज18
कमलेशखेडिया, कंप्यूटर ऑपरेटर तनवीर टांक, चेतना सोनी, राजकुमार, मस्कुरा टांक, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईईओ महेंद्र नानीवाल, लेखाकार रामलाल खंडेलवाल, वरिष्ठ लिपिक कुलदीपसिंह सिंदल, विनयसिंह, कनिष्ठ लिपिक गजाराम मीणा, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में आरपी हिम्मतमल माली, बिजली वितरण निगम कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक वचनाराम मीणा, फतेहसिंह, अश्विन कुमार, सहायक कर्मचारी अमिया देवी, राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में डॉ. नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश कुमार, राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा सहायक शेषमल गर्ग, जलधारी किशनलाल मीणा सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता रामस्वरूप मीणा अनुपस्थित पाए गए। नायब तहसीलदार मीणा ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण में आईटी केंद्र पंचायत समिति कार्यालय मेें कर्मचारी कमलेश खेडिय़ा 10 11 दिसंबर, तनवीर टांक 8 से 11 दिसंबर मस्कुरा टांक 10 11 दिसंबर तक गैरहाजिर पाए गए।
बीईईओ ने भी किया निरीक्षण
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल ने बड़ावेरा बडग़ांव का दौराकर स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति कम पाई जाने एवं छात्रों के गृह कार्य में सुधार लाने के लिए संस्था प्रधानों को निर्देश दिए। बीईईओ नानीवाल ने बताया कि प्राथमिक स्कूल बड़ावेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें 65 विद्यार्थियों की जगह सिर्फ 24 छात्र ही उपस्थित पाए गए। इसके बाद मोयला भाकरी प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों