कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज
सिरोही. राज्यसरकार के एक वर्षीय कार्यकाल की विफलता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगा बेन की अध्यक्षता में धरना दिया जाएगा। शिवगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने बताया कि शनिवार सवेरा साढ़े दस बजे सरजावाव दरवाजे के बाहर वसुंधरा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की विफलता को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति के प्रधान अचलाराम माली, उप प्रधान मगनलाल मीणा, महामंत्री लादुराम पुरोहित समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों ने गांवों का दौरा किया।