- Hindi News
- पालिका कार्यालय बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पालिका कार्यालय बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नगरपालिका बोर्ड की पहली साधारण बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बाजार की प्रमुख सड़कों, चौराहों नगर पालिका कार्यालय में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, सफाई के लिए अभियान चलाने, सभा भवन में माइक फर्नीचर खरीदने समेत कई प्रस्ताव पारित किए है।
बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी पार्षदों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी अनोपसिंह राठौड़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने एवं सफाई समिति के एनजीओ का सहयोग लेने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर पार्षद झनकारसिंह राणावत किशोर आर्य ने सफाई के लिए कार्यरत कर्मचारियों एवं वर्तमान की सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी चाही। इस पर ईओ ने कहा कि नगरीय ठोस अपशिष्ठ नियम 2000 की पालना में घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वच्छता मित्र आपके द्वार योजना को सभी वार्ड क्षेत्रों में लागू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए वार्ड क्षेत्र की मोहल्ला विकास समिति, रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी, गैर सरकारी संगठन आदि संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में उपखंड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी भी मौजूद थे।
बैठकमें ये लिए प्रस्ताव : पालिकाबोर्ड की बैठक में तीन सेवानिवृत कर्मचारियों को संविदा पर रखने के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी गठित करने, वार्ड क्षेत्रों में सीसी रोड नाली क्रास रिपेयरिंग कार्य कराने, पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि बीआरजीएफ वार्षिक योजना वर्ष 2015-16 के प्रस्ताव अनुमोदन, पालिका के सभाभवन में फर्नीचर, माइक सेट लगाने, पालिका कार्यालय बाजार की प्रमुख सड़कों, चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने, फायर सेवा ठेका अवधि बढ़ाने, कचरा स्टैंड से कचरा परिवहन सफाई की समुचित व्यवस्था कराने आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
शिवगंज. नगरपालिकासभाभवन में आयोजित बोर्ड की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष एवं पार्षद।
खाडियावास का बदलेगा नाम
बैठकमें सदस्यों ने शहर के खाडियावास मोहल्ले का नाम बदलकर विवेकानंद नगर, डॉ. आंबेडकर कॉलोनी आदि नाम रखने के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया तथा पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। यह कमेटी खाडियावास के नागरिकों से संपर्क कर उनकी राय लेगी एवं नाम परिर्वतन पर विचार कर आगामी बैठक