- Hindi News
- उद्यमियों ने समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
उद्यमियों ने समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
उद्योगसंघ केसरपुरा-शिवगंज की बैठक माताजी मंदिर परिसर में उद्यमी दिनेश बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बिजली, पानी, सड़क, नालों की सफाई आदि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से रोष जताया।
बैठक में उद्योग संघ की गत बैठक की कार्रवाई के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी गई। इसके बाद उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की कमी, बिजली की कटौती नालों की सफाई नहीं होने, टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य नहीं कराने पर रोष जताया एवं सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस पर उद्योग संघ के अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर उनका शीघ्र ही निस्तारण कराने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में उद्योग संघ के महामंत्री गोविंद सुथार, राधेश्याम अग्रवाल, गिरजानंद तोषनीवाल, हीरालाल, ताराराम कुमावत, रघुभाई, रमेश कुमार रावल, अशोक कुमार अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रकाश घांची, तेजाराम सुथार, बनवारीलाल अग्रवाल, मुकुटलाल, अमृतलाल, ओम प्रकाश, सोनाराम कुमावत, शांतिलाल, नरपतसिंह, मोहनलाल महेंद्र कुमार रावल समेत उद्यमी मौजूद थे।
फोटो-07)- शिवगंज. उद्यमियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई।