पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर दाताओं को 15 तक इनकम टैक्स भरने का आग्रह

आयकर दाताओं को 15 तक इनकम टैक्स भरने का आग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग में शुक्रवार आयकर दाताओं की विशेष जानकारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिकारी रामअवतार ओझा, निरीक्षक नरेंद्र सांखला, महेश कुमार रावल कार्यालय अधीक्षक इनायत खान ने एडवांस टैक्स सेल्फ टैक्स से संबंधित अधिनियम प्रावधानों शास्तियों के संबंध में जानकारी दी।

15 दिसंबर तक अधिक से अधिक से आयकर भरने का आग्रह किया तथा इस सेमिनार में उपस्थिति विभिन्न ट्रेड के करदाता पुनीत जैन, महेंद्र मेवाड़ा, ताराराम माली, दुदाराम पुरोहित, अरविंद पुरोहित, मंगल जैन, हीरालाल माली, मोतीलाल सोनी ने उपस्थिति दर्ज करवाई तथा अधिक से अधिक एडवांस टैक्स भरेन का आश्वासन दिया।

शिवगंज|आयकरविभाग सिरोही की ओर से शुक्रवार को डाक बंगले में आयकर विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने अग्रिम आयकर जमा कराने रिटर्न समय पर भरने की जानकारी दी। गोष्ठी में आयकर अधिकारी अमरदीप राठौड़ ने आयकरदाताओं को समय पर अग्रिम कर जमा करवाने पर जोर दिया। साथ ही आयकर की चोरी करने पर विभागीय कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। आयकर विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र सांखला, महेश रावल, वरिष्ठ लिपिक इनायत खान ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में विभाग की ओर से केमिस्ट एसोसिएशन के चंदकांत सोलंकी, कपड़ा एसोसिएशन के रायचंद जैन का फूलमाला से स्वागत किया गया। गोष्ठी में करदाताओं ने भी अपने सुझाव दिए। गोष्ठी कार्यक्रम में सुरेश कुमार अग्रवाल, दिनेश गांधी, दिनेश सिंघल, गोपीलाल सोनी, पारसमल सोनी मोहनलाल कुमावत मौजूद थे।

सिरोही. इनकम टैक्स ऑफिस में आयकर दाताओं के सेमीनार का आयोजन किया गया।