- Hindi News
- गोकुलवाड़ी पेयजल की समस्या, सांसद को ज्ञापन दिया
गोकुलवाड़ी पेयजल की समस्या, सांसद को ज्ञापन दिया
भाजपाअन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष प्रकाश भाटी ने सांसद देवजी पटेल को ज्ञापन देकर शहर के गोकुलवाड़ी न्यू गोकुलवाड़ी मोहल्लों में व्याप्त पेयजल की समस्या का निस्तारण करवाने की मांग की है। भाटी ने ज्ञापन में बताया कि इन दोनों मोहल्लों में पानी की सप्लाई कम होने से कई मकानों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। पेयजल की इस समस्या का स्थाई निस्तारण के लिए गोकुलवाडी क्षेत्र में उच्च जलाशय निर्माण करवाया जाए ताकि गोकुलवाड़ी ही नहीं बल्कि, न्यू गोकुलवाड़ी सहित हिरागरवाडी, महावीर कॉलोनी, करणनगर, आदर्श नगर, मालियो का वास, विलायती वास, मानसा वाली वास आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।