पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान संघ शिवगंज की तहसील बैठक सोमवार को जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में अध्यक्ष चुन्नीलाल परिहार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें काश्तकारों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करवाने के लिए विधायक ओटाराम देवासी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में काश्तकार प्रेमसिंह ने बताया कि बडग़ांव से वेरा-जेतपुरा, खेजड़ीया, धुबाना, सुरजपुरा गोड़ाना में बिजली की सप्लाई होती है, लेकिन गोडाना सूरजपुरा में बार बार लाइन फॉल्ट होने से आपूर्ति बंद हो जाती है। इन दोनों गांवों को राड़बर की बिजली लाइन से जोड़ा जाए तो इस समस्या का निस्तारण हो सकता है। तहसील अध्यक्ष परिहार ने बताया कि शहरी क्षेत्र की तरह गांवों में भी रोड लाइट लगवाई जाए ताकि जंगली जानवरों के बचाव के साथ किसानों के खेतों में सुअर, नील गाय भालुओं की निगरानी में सुविधा रहे। बैठक में खेतों पर तारबंदी के लिए किसानों को 90 फीसदी अनुदान देने, वर्षा की कमी को देखते हुए पेयजल समस्या से निजात दिलवाने, खरीफ की खराब हुई फसल का कृषि आपदा विभाग की ओर अनुदान की स्वीकृत राशि का भुगतान करवाने आदि मांगों को लेकर विधायक ओटाराम देवासी को ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में किसान संघ के जिलाध्यक्ष सवाराम चौधरी, हजारीमल सोलंकी, रताराम प्रजापत, पदमसिंह, राजेंद्र कुमार, पूनाराम मीणा,हीराराम, मुकनसिंह, गुमानसिंह, तीकमाराम, देवाराम, वीराराम, प्रेमसिंह, रतनसिंह और बस्तीमल समेत अन्य लोग मौजूद थे।