लूट की वारदातों का खुलासा
सिरोहीशिवगंज के बीच वेराविलपुर गांव के समीप हाईवे पर एक व्यक्ति से लिफ्ट के बहाने लूट के एक आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। इसी आरोपी ने सरूपगंज के निकट भी एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगकर उसे लूटा था। एसपी संदीपसिंह चौहान ने बताया कि 29 दिसंबर 2015 को वेराविलपुर गांव के समीप बदमाशों ने बाबाराम पुत्र रामाजी देवासी से लिफ्ट मांगी और इसके बाद उसके कानों में पहनी मुरकी मोबाइल लेकर भाग गए। इसी दिन बदमाशों ने सरूपगंज के पास भी एक व्यक्ति से लूट की। जिस पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरु की। इसी बीच पाली जिले के रायपुर थाने में गिरफ्तार एक आरोपी दीपक सोनी पुत्र निरंजन सोनी निवासी शाहपुरा जिला जयपुर से पूछताछ की गई तो उसने इन वारदातों का खुलासा किया। वारदात के खुलासे में एएसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत की भी अहम भूमिका रही।