शिवगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में 28 विद्यार्थियों ने लिया भाग
क्रिएटिवआर्ट ग्रुप शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से शुक्रवार को ग्राम पालड़ी जोड़ स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में त्रिस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की विद्यालयों के 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा थे एवं सरपंच हंसाराम गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर भगाराम प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, कमलेश कुमार तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर पर ध्रुव कुमार प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय, भरत कुमार तृतीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्तर पर कुसुम कुमारी प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय दीपिका मीणा तृतीय स्थान पर रहे है। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के संरक्षक रूस्तम अली अंसारी ने सभी जनों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में कालुराम गर्ग, दीपक अग्रवाल, पेंटर देवाराम, फीरोज, अय्युब, राजेंद्र गर्ग आदि का भी सहयोग रहा।
शिवगंज. प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।