पेंशनर्स समाज की बैठक 8 को
शिवगंज. राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा शिवगंज की बैठक 8 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे पेंशनर्स भवन में वरिष्ठ सलाहकार पर्बतसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में होगी। पेंशनर्स समाज के तहसीलध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में भवन के विकास, कार्यकारिणी का विस्तार स्नेह मिलन आदि के प्रस्ताव लिए जाएंगे।