पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी की हत्या के विरोध में बंद रखा कारोबार

व्यापारी की हत्या के विरोध में बंद रखा कारोबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | पालीशहर में एक व्यापारी दीपक सोनी की हत्या के विरोध में बुधवार को शिवगंज का सर्राफा बाजार बंद रहा। घटना के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पूर्व शहर के होली चौक बाजार में सुबह करीब 9 बजे सर्राफा व्यापारी एकत्रित हुए और पाली में मंगलवार रात दीपक सोनी हत्याकांड को लेकर प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसके बाद सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इन कारोबारियों ने रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पाली निवासी घेवरचंद सोनी के पुत्र दीपक सोनी की हत्या करने लूट के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान संजीव सुराणा, संजय गांधी, निर्मल सोनी, गोरधनलाल, राजेंद्र कुमार, जनक बाडमेरा, भरत कुमार, जगदीश कुमार, छगनलाल, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।



, राज रावल, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, गणपतलाल, ललीत कुमार और गिरीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।