कांग्रेस का धरना 13 को, बैठक आज
शिवगंज. राज्यमें भाजपा सरकार के शासन की विफलताओं को लेकर कांग्रेस की ओर से 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगंज के अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने बताया कि 11 दिसंबर सुबह 10 बजे डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, पंचायत समिति के प्रधान अचलाराम माली, उप प्रधान मगनलाल मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवराज, नगराध्यक्ष वजींगराम घांची आदि भाग लेंगे।
आर्य ने बताया कि धरना-प्रदर्शन का यह कार्यक्रम राज्य सरकार की विफलता को लेकर रखा गया है। पिछले एक साल के कार्यकाल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं रही है।