- Hindi News
- कार्यकर्ताओं को दिया सुराज सम्मेलन में बुलाने का न्यौता
कार्यकर्ताओं को दिया सुराज सम्मेलन में बुलाने का न्यौता
भाजपानगर मंडल शिवगंज की बैठक बुधवार शाम 5 बजे डाक बंगले में आयोजित की गई, जिसमें 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले सुराज सम्मेलन सदस्यता अभियान की तैयारियां पर विचार विर्मश किया एवं मंडल की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी पूर्व प्रधान दिलीपसिंह मांडानी भी मौजूद थे।
बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी, पार्षद किशोर आर्य, लक्ष्मण परिहार, अशोक अग्रवाल, लेहरी देवी, सुरेश कुमार माली, रेखा बारोठ, धरमी देवी, अशोक कुमावत, इंद्रा देवी आदि का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि केंद्र रा\\\'य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई कम हुई है, जिससे आमजन को राहत मिली है। उन्होंने नगर पालिका के चुनाव में पार्टी की जीत पर शहरवासियों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया। पूर्व प्रधान दिलीपसिंह मांडानी ने रा\\\'य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पार्टी की ओर से जयपुर में आयोजित होने वाले सुराज सम्मेलन की जानकारी दी एवं सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा नगर अध्यक्ष शंकरलाल परिहार ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक मेें जिला मंत्री दिनेश बिंदल लक्ष्मीनारायण गहलोत ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री माणक प्रजापत ने किया। बैठक में पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी, लक्ष्मण आर्य, ताराराम कुमावत, रमेश रावल, सिद्धार्थ भंडारी, पूरनसिंह सोलंकी, उषा माली, प्रकाश कुमावत, ललिता कंवर, कपूराराम मीणा, गंगाराम गोयल, झालाराम कुमावत, राज कुमार चित्तारा, धरमाराम, बाबू खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिवगंज. डाकबंगले में बुधवार को आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक मेें पालिकाध्यक्ष का स्वागत करती पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी।