पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

एकीकरण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे तथा शिक्षा रा\\\'य मंत्री वासुदेव देवनानी के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि रा\\\'य सरकार के 19 सितंबर को संयुक्त शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा आयोजना के हस्ताक्षर से जारी दिशानिर्देशों की कठोरता से पालना करवाकर एकीकरण के संदर्भ में मानदंड अनुसार पृथक करने के लिए शिकायतों एवं आपत्तियों का अविलंब निराकरण करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिवगंज तहसील के 70 प्रतिशत समन्वित स्कूलों में प्रावधान से अधिक संख्या में छात्र संख्या नामांकित होने के बावजूद विभाग की लापरवाही से एकीकृत स्कूल से पृथक नहीं किया गया है। इसी तरह सिरोही, पिंडवाड़ा, रेवदर आबुरोड के स्कूलों के हाल है।